निपुण मूल्यांकन के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को देंगे ट्रेनिंग
लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों का निपुण मूल्यांकन करने वाले डीएलएड के प्रशिक्षुओं को पहले इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें डीएलएड के प्रशिक्षुओं को यह समझाया जाएगा कि उन्हें हर छात्र व विद्यालय का किस तरह मूल्यांकन करना है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए व डायट प्राचार्य को निर्देश दिया है कि स्कूलों में छात्रों का निपुण मूल्यांकन 21 से 30 दिसंबर व 20 से 30 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।
