|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

व्हाट्सएप ग्रुप में पाक जासूसों की घुसपैठ, संवेदनशील-आधिकारिक के लिए व्हाट्सएप वेब से बचें

 व्हाट्सएप ग्रुप में पाक जासूसों की घुसपैठ, संवेदनशील-आधिकारिक के लिए व्हाट्सएप वेब से बचें



नई दिल्ली, । सुरक्षा एजेंसियों ने रक्षा, अर्द्धसैनिक बलों और रक्षा क्षेत्र के असैन्य अधिकारियों के कुछ निजी व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ का पता लगाया है। अधिकारियों को उनके खिलाफ लक्षित साइबर जासूसी की कोशिश को लेकर आगाह किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


एजेंसियों ने इन अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सोशल मीडिया





प्लेटफॉर्म और चिन्हित 'व्हाट्सएप ग्रुप' की व्यापक जांच करने तथा उन्हें सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी बलों और रक्षा क्षेत्र के असैन्य संगठनों के लिए जारी सामान्य परामर्श में उनसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जांच कर उन्हें सुरक्षित बनाने तथा अज्ञात सदस्यों को हटाने को कहा गया है। उन्हें किसी भी आधिकारिक या गोपनीय जानकारी और आंकड़े को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करने का निर्देश भी दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पाया


कि पाकिस्तान स्थित कुछ खुफिया एजेंटों (पीआईओ) ने रक्षा, अर्द्धसैनिक बलों (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों) और रक्षा क्षेत्र के असैन्य अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले करीब 13-14 निजी 'व्हाट्सएप ग्रुप' में घुसपैठ की है।


अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंटों ने संभवतः भारतीय मोबाइल नंबरों की नकल करके या उनसे छेड़छाड़ कर इन समूहों में जगह बनाई। ये एजेंट इन व्हाट्सएप ग्रुपों में निष्क्रिय सदस्य बने हुए थे और वहां साझा की जा रही बातचीत तथा दस्तावेजों पर नजर रख रहे थे। पहचाने


गए व्हाट्सएप ग्रुपों के अलावा, सभी सुरक्षा बलों और रक्षा क्षेत्र से जुड़े नागरिक संगठनों को एक सामान्य परामर्श जारी किया गया है। इसमें उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑडिट करने, सुरक्षा मजबूत करने और अज्ञात सदस्यों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाल में एजेंसियों ने एक ऐसी पाकिस्तानी खुफिया एजेंट का भी पता लगाया था, जो रक्षा क्षेत्र के असैन्य अधिकारियों के एक व्हाट्सएप समूह में 'सोनिया' नाम से खुद को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की वैज्ञानिक बता रही थी।





संवेदनशील-आधिकारिक के लिए व्हाट्सएप वेब से बचें


नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने व्हाट्सएप वेब के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर सलाह जारी की है। इसके तहत उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप वेब के जरिये कोई भी आधिकारिक या संवेदनशील काम न करने के लिए चेताया गया है।


भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (एनसीटीएयू) के मुताबिक व्हाट्सएप वेब का सक्रिय लॉग-इन सेशन किसी दूसरे उपयोगकर्ता के हाथ लगने पर वह बगैर इजाजत के आपके खाते तक पहुंच सकता है। इससे वह निजी संदेश पढ़ने, आपके नाम से दूसरों को संदेश भेजने, संपकों और ग्रुप चैट देखने के साथ धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। सिर्फ टैब बंद करना काफी नहीं:


एनसीटीएयू ने साफ किया है कि व्हाट्सएप वेब इस्तेमाल करने के बाद केवल ब्राउजर विंडो या टैब बंद करना लॉग आउट होने के बराबर नहीं है। इसलिए हर बार काम खत्म होने पर खाते को मैन्युअल तरीके से लॉग आउट करें। दफ्तर, साझा या सार्वजनिक कंप्यूटर पर इसका इस्तेमाल करने में विशेष सावधानी बरतें।


संवेदनशील जानकारी साझा करने


से बचें : सरकारी, वित्तीय, संगठनात्मक और गोपनीय जानकारियां व्हाट्सएप वेब से साझा न करने की सलाह दी गई है। यदि किसी कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब चलाना जरूरी हो, तो इनकॉग्निटो या प्राइवेट ब्राउजिंग मोड अपनाएं। हालांकि, ब्राउजर बंद करने से पहले मैन्युअल लॉग आउट करना फिर भी जरूरी है।  




संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर


सरकार की सलाह के मुताबिक अपने खाते से अनजान संदेश जाना, संपर्कों के अजीब जवाब आना या अन्य असामान्य गतिविधियां दिखें तो सतर्क हो जाएं। ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अपडेट रखने के साथ ही संदिग्ध फाइलों, अनजान डाउनलोड और क्रैक्ड सॉफ्टवेयर से दूरी बनाएं।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join