📰 हमीरपुर: 10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश
हमीरपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर ने आदेश जारी कर 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार पितृ विसर्जन के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा परिषद/विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में 10 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खुरवार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
