|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

 

उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

 

UP Weather Today: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लखनऊ में सुबह तेज धूप थी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसका असर तापमान पर भी दिखा।







बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है।


मौसम विभाग के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।

बुधवार को दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60-70 किमी प्रति घंटा रफ्तार की हवा के साथ चली। कानपुर में सर्वाधिक 76 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तराई भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गई। अगले 24 घंटे पूर्वांचल के कई क्षेत्र में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join