हीट वेव / अत्यधिक तापमान के दृष्टिगत जनपद-वाराणसी के समस्त विद्यालयों (कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) का संचालन दिनांकः 16 जून से 27 जून, 2026 तक बंद रखे जाने के सम्बन्ध में।
जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा के समस्त विद्यालय, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड, आई०सी०एसई० बोर्ड एवं अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों (कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) में दिनांकः 16 जून से 27 जून, 2026 तक शिक्षण कार्य पूर्णतः बंद रखा जायेगा। उक्त अवधि में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।
अतः उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। यदि किसी विद्यालय द्वारा इसकी अवहेलना की जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी
