📢 जनगणना 2027 — उत्तर प्रदेश में दूसरा और अंतिम चरण
📝 स्व-गणना (खुद ऑनलाइन भरें): 16 से 30 नवंबर 2026
🏠 घर-घर जाकर गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण का कार्यक्रम जारी, 16 नवंबर से होगी स्व-गणना की शुरुआत
प्रयागराज: कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा जनगणना-2027 के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के लिए पूरा कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार:
स्व-गणना (Self Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक की जाएगी।
प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना: 01 दिसंबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक संपन्न होगी।
पोर्टल और नागरिकों से अपील: प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। नागरिक अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने के लिए आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।
