कन्नौज: ज़िले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का अवकाश घोषित, डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश
कन्नौज: जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी महोदय, जनपद कन्नौज के निर्देशों के क्रम में ज़िले में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज (संदीप कुमार) द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त माध्यमिक, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और मदरसों (सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं अन्य बोर्डों द्वारा संचालित) में नर्सरी से कक्षा 08 तक के सभी विद्यालयों में दिनांक 10.11.2026 (मंगलवार) का अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश ज़िले के सभी संबंधित विद्यालयों पर सख्ती से लागू होगा।
