प्रतापगढ़: स्थानीय अवकाश के चलते 10 नवंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश
प्रतापगढ़: जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ द्वारा जारी वर्ष 2026 की अवकाश तालिका के अनुसार दिनांक 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. इस स्थानीय अवकाश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़ ने जिले के सभी विद्यालयों के लिए कक्षा 1 से 8 तक का अवकाश घोषित करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
किन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश: यह आदेश बोर्ड के नियंत्रणाराधीन संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, प्राइवेट, सीबीएसई (CBSE) बोर्ड, आईसीएससी (ICSE) बोर्ड एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के छात्रों के लिए प्रभावी होगा.
प्रशासन ने इस आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
