|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

UPTET Result 2026: यूपीटेट 2026 रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें अभी चेक

 UPTET Result 2026: यूपीटेट 2026 रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें अभी चेक


👉🛑 रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें , 👇 

https://www.upessc.net/upessctetresults/login.aspx





UPTET Result 2026: जारी होने वाला है यूपी टीईटी रिजल्ट, upessc.up.gov.in पर कर सकेंगे चेक



UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) बहुत जल्द यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है। दोनों पेपर 1 और 2 का रिजल्ट UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड की जरूरत होगी। परीक्षा के लिए 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।



UPTET 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?



रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:


सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।


होमपेज पर दिए गए UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।


अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।


लॉगिन डिटेल्स सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।


स्कोरकार्ड में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग, पिता का नाम और कैटेगरी जैसी जानकारी जांचें।


इसके बाद क्वालिफाइंग मार्क्स, कुल प्राप्त अंक और विषयवार स्कोर चेक करें।





पासिंग मार्क्स क्या हैं



सामान्य वर्ग के लिए इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्ग के लिए 55% (82 अंक) लाना जरूरी है। सफल उम्मीदवारों को मिलने वाला UPTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम (आजीवन) के लिए मान्य होगा।


यह भी पढ़ें- सीटीईटी परीक्षा स्थगित, फिर से दिया गया आवेदन का मौका


8 जुलाई को जारी हुई थी आंसर की


UPTET 2026 की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार था। आयोग ने 8 जुलाई को आंसर की जारी कर दी थी। इसके बाद उम्मीदवार अब फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।






 


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join