छात्रवृत्ति के आवेदन अग्रसारित करने में कॉलेज पीछे, चेतावनी
प्रयागराज, । पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन अग्रसारित करने में विद्यालय और शिक्षण संस्थान लापरवाही बरत रहे हैं। बड़ी संख्या में आवेदन संस्थानों के स्तर पर लंबित हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन तत्काल अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा नौ और 10 के 48376 विद्यार्थियों
1.78 लाख से अधिक आवेदन संस्थानों को मिले अग्रसारित 1.57 लाख ही
ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से 44994 आवेदन ही संस्थानों ने अग्रसारित किए हैं। कक्षा 11 और 12 के 45888 आवेदन के सापेक्ष 41428 आवेदन अग्रसारित हुए हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 12 से ऊपर के कोर्स के लिए) के तहत 138572 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 116415 आवेदन ही संस्थानों ने अग्रसारित किए हैं।
.jpeg)