|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

अयोध्या से जनकपुर तक ट्रेन शुरू, नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए 15,000 करोड़ , भारत-नेपाल के बीच 8 समझौते

 अयोध्या से जनकपुर तक ट्रेन शुरू, नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए 15,000 करोड़ , भारत-नेपाल के बीच 8 समझौते


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात में भारत-नेपाल के बीच 8 समझौते






नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच सोमवार को हुई बहुप्रतीक्षित बैठक में दोनों देशों के बीच 8 समझौतों पर मुहर लगी।


इस दौरान पीएम मोदी ने हाल में विनाशकारी जल आपदा से हुए नुकसान के बाद पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को 15 हजार करोड़ रुपये (24 हजार करोड़ रुपये नेपाली रुपये) का आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की। इनमें से 3,500 करोड़ रुपये बतौर अनुदान जबकि 11,500 करोड़ रुपये बतौर ऋण दिए जाएंगे।  दोनों नेताओं ने अयोध्या से जनकपुर (नेपाल) के बीच सीधी साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस


को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई है और नेपाल में भारत से वित्तपोषित दो ऊर्जा और संपर्क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने तीन अन्य पहलों की आधारशिला भी रखी। इस दौरान


दोनों देशों के बीच एक विजन डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर हुए।


पीएम बालेंद्र शाह के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है। हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी।


पीएम मोदी ने विजन दस्तावेज को विकसित भारत और समुन्नत नेपाल के अपने-अपने संकल्पों को मिलकर साकार करने का ब्लूप्रिंट बताया। नेपाल के साथ सीमा विवाद के बीच बालेंद्र शाह के इस दौरे से संबंधों को सामान्य बनाने में बड़ी मदद मिली है। 




नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे


पीएम मोदी ने कहा, 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था, नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। आज शुरू की गई सरयू-कमला एक्सप्रेस से हम इस पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम दे रहे हैं।


पीएम मोदी ने कहा, अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब सरयू कमला एक्सप्रेस के जरिये जनकपुर जाकर माता सीता के दर्शन करना भी सुगम हो जाएगा


ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join