यूपी बोर्ड : 11 से 28 जनवरी तक होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। ये परीक्षाएं दो चरणों में होंगी।
पहले चरण की परीक्षा 11 से 19 जनवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षा 20 से 28 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इन्हें सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाएगा और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराई जा सके।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से यह टाइमटेबल जारी किया गया है। इस परीक्षा में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल होंगे। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ,
होगी सीसीटीवी से निगरानी, सुरक्षित रखी जाएगी रिकॉर्डिंग
मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में परीक्षाएं होंगी।
हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर होंगी। विज्ञान और गृह विज्ञान में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएंगी। व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों को अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।

