मिशन कर्मयोगी : 27 तक एक कोर्स करना अनिवार्य
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मिशन कर्मयोगी के तहत राज्य कार्मिकों के लिए 27 नवंबर शाम पांच बजे तक एक कोर्स पूरा करना अनिवार्य किया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को शासनादेश जारी कर विभागाध्यक्षों को इस अवधि में बैठकें नहीं करने के निर्देश दिए हैं। कार्मिकों को कोर्स पूरा कर इसकी जानकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी को ई-मेल से उपलब्ध करानी होगी।
