|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

अब कंप्यूटर भी सूंघकर बता देगा असली-नकली का फर्क

 अब कंप्यूटर भी सूंघकर बता देगा असली-नकली का फर्क


नई दिल्ली। क्या आप यकीन करेंगे कि एक नवजात शिशु के शरीर की भीनी-भीनी महक और ताजा पके हुए पास्ता की खुशबू के रासायनिक अणु आपस में काफी हद तक मिलते-जुलते हैं? यह कोई पहेली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में हो रहे एक अनोखे शोध का नतीजा है।


अमेरिका के न्यू जर्सी में नेवार्क हवाई अड्डे के पास स्थित एक प्रयोगशाला में करीब 30 अनुभवी 'ट्यूमन स्निफर्स' (सूंघने के विशेषज्ञ) दिनभर दुनिया की हर चीज को सूंघकर उनके नोट्स तैयार कर रहे हैं। एआई स्टार्टअप 'ऑस्मों' का दावा है कि उसने कंप्यूटर को सूंघने की शक्ति दे दी है और उसका एआई मॉडल अब इंसानी नाक जितना ही सक्षम हो गया है।


नकली जूतों की पहचान से लेकर मच्छर भगाने तक में इस्तेमाल :


ऑस्मो की इस तकनीक का इस्तेमाल केवल इत्र बनाने तक सीमित नहीं है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस 'स्टॉकएक्स' के साथ मिलकर यह कंपनी महक के जरिये असली और नकली जूतों (स्नीकर्स) के बीच अंतर पहचानने पर काम कर रही है, क्योंकि दोनों में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों की रासायनिक संरचना अलग होती है। इसके अलावा, गेट्स फाउंडेशन के अनुदान से ऑस्मो ने ऐसे आठ नए पदार्थों की खोज की है, जो बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को भगाने में प्रचलित रसायन 'डीईईटी' से भी ज्यादा असरदार हैं। कंपनी का लक्ष्य भविष्य में इस तकनीक के जरिए हवाई अड्डों पर खतरनाक चीजों की पहचान करना और गंभीर बीमारियों (जैसे ट्यूमर) का पता लगाना है।







सिर्फ लिखिए... तैयार हो जाएगा मनपसंद परफ्यूम


2023 में गूगल ब्रेन से निकले वैज्ञानिक एलेक्स विल्ट्को द्वारा शुरू की गई इस कंपनी ने एक ऐसी प्रणाली विकसित की है, जो महक के अणुओं को 80 करोड़ 'सेंट टोकन' और 1 करोड़ से अधिक मानवीय विवरणों के जरिए समझती है। कंपनी के पास स्कूल बस के आकार का एक 'स्मेल प्रिंटिंग रोबोट' है। आप लैपटॉप पर चैटजीपीटी की तरह टाइप करके अपनी पसंद बता सकते हैं, जैसे 18 से 23 साल के युवाओं के लिए पुर्तगाली कस्टर्ड टार्ट जैसी महक वाला परफ्यूम और यह सिस्टम कुछ ही मिनटों में उसका रासायनिक फॉर्मूला तैयार कर देता है। पिछले महीने ही इस एआई मॉडल ने दुनिया की सबसे बड़ी उपभोक्ता वस्तु कंपनियों में से एक के इन-हाउस परफ्यूम विशेषज्ञों को भी पीछे छोड़ दिया।


विशेषज्ञों ने उठाए सवाल संदर्भ के बिना धोखा खा सकता है


एआई : हालांकि, हर कोई एआई आधारित इस दावे से पूरी तरह सहमत नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्डशायर के पूर्व प्रोफेसर माइकल श्मुकर कहते हैं कि गंध को समझने में 'संदर्भ' बहुत मायने रखता है 



बकौल श्मुकर फ्रेंच चीज (कैमेम्बर्ट) और इस्तेमाल किए गए डायपर की गंध में कुछ एक जैसे रासायनिक अणु होते हैं, लेकिन इंसान संदर्भ के आधार पर दोनों का फर्क तुरंत समझ लेता है। ऐसे में इस तकनीक और सेंसर को अभी लंबा सफर तय करना होगा।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join