|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपीपीएससी से सेवानिवृत्त हुए संजय श्रीनेत, डॉ. एके वर्मा को मिला कार्यभार

 यूपीपीएससी से सेवानिवृत्त हुए संजय श्रीनेत, डॉ. एके वर्मा को मिला कार्यभार



मिलाजुला रहा बतौर अध्यक्ष श्रीनेत का कार्यकाल 2024 में आयोग के बाहर हुआ था बड़ा आंदोलन


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। आयोग के सभागार में उनका विदाई समारोह किया गया। आयोग के वरिष्ठतम सदस्य होने के कारण डॉ. एके वर्मा को आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष पद का कार्यभार दिया गया है।






डॉ. वर्मा को जून 2023 में आयोग का सदस्य बनाया गया था। नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक डॉ. एके वर्मा कार्यभार संभालेंगे। संजय श्रीनेत ने आयोग के 31 वें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 13 मई 2021 को संभाली थी।




पांच वर्ष से ज्यादा समय वह अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। उनके समय में कुछ उपलब्धियां रहीं तो भर्ती परीक्षाओं में कुछ विसंगतियां भी सामने आई थीं।


पीसीएस-2021, 2022 समेत अन्य वर्ष की परीक्षाएं पूरी कराई गई। पीसीएस-2025 की चयन प्रक्रिया तो पूरी हो गई लेकिन कोर्ट


के स्थगन आदेश के चलते परिणाम नहीं आ सके। वर्ष 2023 में आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद आयोग के बाहर प्रतियोगियों ने बड़ा आंदोलन किया था। प्रदेश भर के प्रतियोगी छात्र कई दिनों तक आयोग के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे रहे।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join