शिक्षित महिलाएं क्यों तोड़ रहीं परिवार क्या कारण और यह कितना सही है
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बुधवार को तीसरे दिन भी पीसीएस अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे। साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों से प्रतियोगी छात्रों ने उनसे पूछे गए सवाल के बारे में जानकारी ली।
देवरिया की महिला अभ्यर्थी पिता के साथ साक्षात्कार देने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में पूछा गया कि शिक्षित महिलाएं भी शादी के बाद परिवार तोड़ रही हैं। इसके पीछे क्या कारण है और यह कितना सही है? इसी तरह अन्य मुद्दों से जुड़े सवाल किए
गए। महिला अभ्यर्थी बताया कि पिता किसान हैं। वह मुझे अफसर के रूप में देखना चाहते हैं।
वहीं, एक अभ्यर्थी ने बताया कि उनसे प्रशासन समेत अन्य गया। कहा गया कि कमरे में नजर घुमाइए, यहां कई महापुरुषों के चित्र हैं। आपको इनमें से किसकी नेतृत्व क्षमता सबसे ज्यादा पसंद है और क्यों? मैंने महात्मा गांधी का नाम लिया। इस पूछा गया कि अहिंसा क्या है? क्या किसी व्यक्ति की हत्या करना ही हिंसा का एकमात्र रूप है? प्रशासन में आप अहिंसा का प्रयोग किस तरह करेंगे?
