सहायक अध्यापक की नौकरी का झांसा - देकर 2.30 लाख हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
मेहनाजपुर (आजमगढ़)।
सहायक -अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति नियुक्ति पत्र देकर 2.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी लक्ष्मन विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बताकर पीड़ित को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से बीएसए कार्यालय का फर्जी परिचय पत्र, फर्जी मुहर, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
मेहनाजपुर के हिलालपुर निवासी लक्ष्मन विश्वकर्मा ने 30 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि बेला कलीचपुर निवासी हरिश्चन्द्र ने खुद को बीएसए कार्यालय, आजमगढ़ का कर्मचारी बताया और फर्जी परिचय पत्र दिखाकर सहायक अध्यापक की नौकरी
बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बनकर दिखाया परिचय पत्र, दिया फर्जी नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र
दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में उसने लक्ष्मन से 2.30 लाख रुपये नकद ले लिए।
कुछ दिन बाद आरोपी ने लक्ष्मन को नियुक्ति पत्र दिया। पीड़ित जब नियुक्ति पत्र लेकर जॉइनिंग करने पहुंचा तो उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। मेहनाजपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मानिकपुर मोड़ से हरिश्चन्द्र उर्फ हरिचरन राम (58) को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
