|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

पहले चरण में छूट गए कई जेल और - संस्थान अब जनगणना में शामिल होंगे

 पहले चरण में छूट गए कई जेल और - संस्थान अब जनगणना में शामिल होंगे


-दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की होगी गणना, सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश


-



- लखनऊ। जनगणना-2027 के पहले चरण में छूट गए कई जेल और - अन्य संस्थानों को अब दूसरे चरण में - शामिल किया जाएगा। इसके लिए जनगणना निदेशालय ने प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। दूसरे चरण में मकानों के बजाय प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। ऐसे में जेल, हॉस्टल,



अनाथालय और शरणालय जैसे संस्थानों में रहने वाले लोगों का ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा, ताकि कोई भी गणना से छूट न जाए।


पहले चरण में मकानों की गणना की गई थी। इसमें संस्थानों की भी गणना की जानी थी लेकिन कई जिलों में तमाम संस्थान व जेल छूट गए थे। उनको शामिल नहीं किया था। इसलिए इस बार जब प्रगणकों व अन्य अधिकारियों की ट्रेनिंग हुई तो


उसमें उनको निर्देशित किया गया है कि दूसरे चरण में इन सभी संस्थानों को शामिल किया जाना है।


जनगणना निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि जब सभी संस्थान शामिल होंगे और हर व्यक्ति की गणना होगी तभी सही आंकड़े आएंगे। इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शत प्रतिशत लोगों को गणना में शामिल करें।

ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join