|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

UP DA Hike News : योगी सरकार देगी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा ? 4% तक बढ़ सकता है डीए

 UP DA Hike News : योगी सरकार देगी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा ? 4% तक बढ़ सकता है डीए



नई दिल्ली।UP DA Hike News: इस समय केंद्रीय कर्मचारियों के साथ उत्तर प्रदेश के कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। योगी सरकार ने मई 2026 में जनवरी का महंगाई भत्ता बढ़ाया था। लेकिन अभी तक जुलाई में होने वाली बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर योगी सरकार कब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा देगी? क्योंकि अगले महीने दीपावली का त्योहार है।






अगर त्योहार से पहले योगी सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है तो यह उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं। आइए जानते हैं कि आखिर यूपी सरकार कब और महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी कर सकती है।



कब बढ़ेगी यूपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता?


उत्तर प्रदेश सरकार आमतौर पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद ही इस तरह की घोषणाएं करती है। यूपी सरकार ने पिछली बार मई में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का एलान किया था। उस दौरान सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा किया था, जिससे डीए बढ़कर 58 से 60 फीसदी हो गया था। केंद्र सरकार ने अप्रैल में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यूपी सरकार ने भी महंगाई भत्ता (DA Hike ) बढ़ाया था।




अभी तक केंद्र सरकार ने जुलाई 2026 वाला महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान नहीं किया था। संभावना है कि केंद्र सरका ने बुधवार 28 अक्टूबर को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार ने 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

अगर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो संभव है कि यूपी सरकार भी इतनी ही बढ़ोतरी करे। अगर ऐसा होता है तो यूपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 64 फीसदी हो जाएगा।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
✕
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join