उप जिलाधिकारी बने तो प्राथमिक विद्यालयों में योग को कैसे बढ़ाएंगे?
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2025 के साक्षात्कार के 18वें दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों से अर्थव्यवस्था, राजनीति, इतिहास, पर्यावरण और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे गए। जवाहरलाल नेहरू और डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों, वंदे मातरम् के इतिहास और पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली पर भी सवाल हुए। निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने संबंधी सवाल एक अभ्यर्थी से हुआ। पूछा गया कि ईज आफ डूइंग बिजनेस यानी व्यापार सुगमता क्या है। निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के बावजूद प्रस्तावों के वास्तविक निवेश में बदलने की दर कम क्यों रहती है। एक अभ्यर्थी से प्रश्न किया गया कि एसडीएम बने
पीसीएस साक्षात्कार में ईज आफ डूइंग बिजनेस से लेकर नेहरू-आंबेडकर तक पर पूछे सवाल
परखी गई प्रशासनिक समझ, पुलिस कमिश्नरेट, एथेनाल की कानूनी प्रक्रिया पर प्रश्न
तो प्राथमिक विद्यालयों में योग को कैसे बढ़ाएंगे ?
पूछा गया, यदि किसी अधिकारी की ओर से कठोर या मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आदेश दिया जाए तो क्या वे उस पर हस्ताक्षर करेंगे। यदि जिलाधिकारी किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का आदेश दें तो वे क्या करेंगे। किस
कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। एक अभ्यर्थी से बीएस-4 और बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के बीच
उ० प्र० लोक सेवा आयोग प्रयागराज
अंतर और एथेनाल से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल किए गए। कृषि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और एक्सप्रेसवे
के माध्यम से कृषि क्षेत्र में संभावित बदलावों पर चर्चा हुई। एक्सप्रेसवे किसानों के लिए किस प्रकार गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। एक सवाल था कि उनकी नजर में कौन-सा राज्य बेहतर शासित है
और इसके पीछे उनके क्या तर्क हैं।
पंचायत चुनावों के बारे में भी जानकारी मांगी गई।
