टीजीटी में हिंदी में सबसे अधिक 2791 पद के लिए विज्ञापन
प्रयागराज : प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के 17 विषयों के रिक्त 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के विज्ञापन से प्रतियोगी छात्र उत्साहित हैं। 2022 के बाद यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। पांच विषयों में दो हजार से अधिक पद हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 6704, ओबीसी 4438, एससी 3698, ईब्ल्यूएस 2882 व एसटी के 13 पद हैं। हिंदी विषय में सब से अधिक 2791 (2539 बालक और 252 बालिका), अंग्रेजी में 2517 (2340 बालक और 177 बालिका) रिक्तियां हैं। विज्ञान में 2493 (2278 बालक और 215 बालिका), सामाजिक विज्ञान में 2482 (2265 बालक और 217 बालिका) जबकि गणित विषय में 2349 (2188 बालक और 161 बालिका) रिक्त पद हैं।
