केंद्र सरकार ने दिया पेंशन,बोनस का तोहफा: कई योजनाओं के नाम में बदलाव किया गया
नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो अहम फैसलों को मंजूरी दी। इसके तहत रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जाएगा। वहीं, दिव्यांगता पेंशन के लिए मानदंड को 80 से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही न्यूनतम आयु सीमा को घटाकर जन्म से लागू कर दिया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि रेल कर्मचारी को 78 दिन के लिए अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा। देश के 11,40,770 रेल कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इस पर सरकार 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी। दुर्गा-पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले हर साल इस बोनस की घोषणा की जाती है।
कई योजनाओं के नाम में बदलाव किया गया
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का नाम प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना कर दिया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना का नाम प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना का नाम प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना किया गया है। नए नियम तीन महीनों में लागू किए जाएंगे।
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11.40 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस मंजूर
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने दीवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट के रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस देने का फैसला किया है। इसका लाभ 11.40 लाख कर्मचारियों को होगा। इस बोनस के लिए 2009 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है
कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ने बताया कि कैबिनेट ने तीन बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए। पहला फैसला लगभग 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस को मंजूरी देना था। यह बोनस उन मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा है जो दिन-रात बिना थके काम करते हैं।
जब हम अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाते हैं, तब ये कर्मचारी फील्ड में, रेलवे ट्रैक पर, लोकोमोटिव के अंदर और वर्कशॉप में चौबीसों घंटे अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए काम करते रहते हैं। बोनस की कुल राशि लगभग 2,009 करोड़ रुपये है।
मोदी कैबिनेट के तीन बड़े फैसले
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कहा कि आज पहला फैसला रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को मंजूरी देने का लिया गया, जिससे लगभग 11.4 लाख कर्मचारियों को फ़ायदा होगा।
दूसरा, दुनिया के सबसे व्यापक सोशल सिक्योरिटी नेट में से एक का विस्तार किया गया है और इसे 2031 तक बढ़ा दिया गया है। इस विस्तारित सोशल सिक्योरिटी नेट के लिए कुल 53,428 करोड़ रुपये का प्रावधान
