यूपी में सात IAS अफसरों का ट्रांसफर , देखें लिस्ट
लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस ट्रांसफर में खाली चल रहे निदेशक पंचायती राज के पद पर भी अधिकारी की तैनाती की गई है। ट्रांसफर के क्रम में चार सीडीओ का भी स्थानांतरण किया गया है।
सीडीओ आजमगढ़ के पद से राकेश कुमार को विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। केडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी मुज्जफरनगर से इसी पद पर आजमगढ़ भेजा गया है।
प्रतिभा सिंह को मुख्य विकास अधिकारी को अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद पर तैनाती मिली है। अमित कुमार को एडीएम प्रशासन कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी आगरा नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार को अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद से विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
