टीईटी 2026 नॉर्मलाइजेशन विवाद — हाईकोर्ट में कल महत्वपूर्ण सुनवाई!
सभी शिक्षक साथियों को इलाहाबाद लीगल टीम का नमस्कार 🙏
साथियों, अगस्त 2026 में टीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद नॉर्मलाइजेशन के कारण कई अभ्यर्थियों के प्राप्तांक उत्तर कुंजी के अनुसार अपेक्षित अंकों से कम हो गए थे।
इसी नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए अभ्यर्थियों द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट की मुख्य पीठ में याचिका दाखिल की गई है।
⚖️ कल, 15 अक्टूबर 2026 को इस बहुप्रतीक्षित प्रकरण की महत्वपूर्ण सुनवाई प्रस्तावित है।
📌 याचिका: वीरेंद्र सिंह एवं 129 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
📌 न्यायालय: इलाहाबाद हाईकोर्ट (मुख्य पीठ)
📌 कोर्ट नंबर: 06
📌 सीरियल नंबर: 04
इलाहाबाद लीगल टीम इस प्रकरण को शुरुआत से लगातार कवर कर रही है। कल की सुनवाई में जो भी महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त होगा, टीम आप सभी तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास करेगी ✍️
.jpeg)