सुलतानपुर में पितृ विसर्जन के चलते कल (10 अक्टूबर) स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में 10 अक्टूबर 2026 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपेन्द्र गुप्ता द्वारा जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, पितृ विसर्जन के दृष्टिगत जनपद के अधीन संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त और अन्य सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में शनिवार (10 अक्टूबर) को छुट्टी रहेगी।
बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में जारी इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
