मिर्जापुर में कल (10 अक्टूबर) बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, पितृ विसर्जन पर अवकाश घोषित
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार वर्मा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पितृ विसर्जन (पितृ अमावस्या) के अवसर पर जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक (प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक) विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्धारित अवकाश तालिका के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।