पीलीभीत: पितृ विसर्जन के अवसर पर कल (10 अक्टूबर) बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल
पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 10 अक्टूबर 2026 को पितृ विसर्जन के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पीलीभीत द्वारा जारी किया गया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में जनपद के नियंत्रण में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों (कक्षा 01 से 08 तक) में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्रों के लिए पितृ विसर्जन का अवकाश रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी पीलीभीत, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
