परिषदीय स्कूलों में डीबीटी राशि से खरीदी सामग्री का होगा सत्यापन
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी के लिए डीबीटी से मिलने वाली 1200 रुपये की राशि के इस्तेमाल का सत्यापन होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को विद्यालय स्तर पर कक्षावार और विद्यार्थीवार सत्यापन के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों को राशि का प्रयोग केवल निर्धारित सामग्री की खरीद में करने के लिए जागरूक किया जाएगा
