|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

यूपी बोर्ड : कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

 यूपी बोर्ड : कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी


28 सितंबर तक आवेदन, नौवीं और 11वीं के पंजीकरण की तारीख भी बढ़ी


ललितपुर। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और पी के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। साथ ही, बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है।






कक्षा नौ और 11वीं के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र है। यह शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 30 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के प्रधानों को 30 सितंबर तक परीक्षा


कक्षा 9 व 11 के लिए प्रक्रिया


कक्षा नौ और 11वीं के आवेदनों की जांच 1 अक्तूबर से 4 अक्तूबर तक होगी। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में संशोधन 5 से 8 अक्तूबर तक किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र है, जिसे 30 सितंबर तक कोषागार में ऑनलाइन अपलोड करना है।


कक्षा 10 व 12 के लिए प्रक्रिया


कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के प्रधानों को 30 सितंबर तक परीक्षा शुल्क और शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इन छात्रों के विवरणों में संशोधन 1 से 6 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक संभव होगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोष पत्र 15 अक्तूबर को क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजे जाएंगे।


शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।


डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने छात्रों से अपील की है। उन्होंने कहा


कि जो छात्र पंजीकरण या आवेदन से वंचित रह गए थे, उन्हें यह मौका दिया गया है। छात्रों को निर्धारित तिथि पर अपना पंजीकरण और परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। 






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join