पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों का अभियान चार को
लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा सदन में पुरानी पेंशन योजना को लेकर की गई घोषणा के तत्काल क्रियान्वयन की मांग की है। संगठन ने चार सितंबर को सुबह 11 बजे से इसके लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार व शासन के विभिन्न स्तर पर वार्ता, बैठक व निरंतर प्रयास के बाद भी अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 50 हजार शिक्षक पुरानी पेंशन से वंचित हैं। सीएम की घोषणा के बाद भी अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग ने किसी को इसका लाभ नहीं दिया। प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने सभी शिक्षकों से अभियान में शामिल होने की अपील की है।
