|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

प्रदेश में 6 तक भारी बारिश, बाढ़ का पूर्वानुमान, लोग बरतें सतर्कता

 प्रदेश में 6 तक भारी बारिश, बाढ़ का पूर्वानुमान, लोग बरतें सतर्कता




लखनऊ। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही कई जिलों में आकस्मिक बाढ़, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। योगी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।







राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन को मौसम पर लगातार नजर रखने को कहा है। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रभावित और संभावित क्षेत्रों में तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज में आकस्मिक बाढ़ की संभावना है।


बर्बाद हुई किसानों की फसल, मुआवजे का इंतजार


मिर्जापुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में घुसे पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी खरीफ की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलने की उम्मीद है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक फसल क्षति का सर्वे शुरू नहीं कराया है। बाढ़ प्रभावित आजादानगर निवासी नाजिम ने बताया कि बाढ़ के पानी से बाजरे की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। अन्य किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में काफी काफी मेहनत और लागत लगी थी, लेकिन बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया।


पूर्वांचल, मध्य यूपी, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में वज्रपात का अलर्ट है। राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत किट बांटी।


दो मीटर बढ़ सकता है जलस्तर


शाहजहांपुर। पीलीभीत के दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 21,560 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शाहजहांपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। सिंचाई


विभाग के अनुसार पानी अगले तीन से चार दिन में जिले में पहुंचेगा।


अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर करीब दो मीटर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर नदी के तटीय और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। शारदा नहर खंड सिंचाई विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 21,560 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।



ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join