शिक्षक पुरस्कार : प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर बीएसए ने बनाई जांच कमेटी
लखनऊ, । प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू की प्रधानाध्यापिका संतोष राय की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने के बाद बीएसए ने मामले में जांच बैठा दी है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
कमेटी में शामिल बीईओ व अन्य एक अन्य अधिकारी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका विनीता के आवेदन
पत्र पर किए गए हस्ताक्षर और अन्य करेंगे। गोसाईगंज के प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू की प्रधानाध्यापिका संतोष राय ने अपने स्कूल की शिक्षिका विनीता का राज्य शिक्षक पुरस्कार के चयन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीएसए विपिन कुमार का कहना है कि जांच के लिये दो सदस्यीय कमेटी बनायी गई है। वहीं प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों के शिक्षकों ने मंगलवार को निदेशालय आकर शिक्षक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
