|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

स्कूल में वीडियो बनाने पर यूट्यूबर पर रिपोर्ट, प्रधानाध्यापिका ने ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

 स्कूल में वीडियो बनाने पर यूट्यूबर पर रिपोर्ट, प्रधानाध्यापिका ने ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप


महमूदाबाद। सरकारी विद्यालय में वीडियो बनाकर अव्यवस्थाएं दिखाने के मामले में प्रधानाध्यापिका ने यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उस पर विद्यालय में तोड़फोड़ करने, धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है।



रामपुर मथुरा के प्राथमिक विद्यालय बसवानपुर की प्रधानाध्यापिका अंतिम अवस्थी ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि यूट्यूबर 24 अगस्त को विद्यालय आया था। उसने बालक-बालिकाओं के शौचालय और कमरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि विद्यालय में तोड़फोड़ कर उन्हें धमकाया और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।


थानाध्यक्ष सदरपुर आशुतोष मिश्र ने बताया कि यूट्यूबर के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। 





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join