बारिश के बीच टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का धरना जारी
प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थी मंगलवार को दूसरे दिन बारिश के बीच धरनास्थल पर प्रतियोगियों ने तिरपाल लगाकर प्रदर्शन करते रहे। पुरानी नियमावली बहाल करने, पुराने पैटर्न के आधार पर परीक्षा कराने तथा रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच के बैनरतले यह आंदोलन सोमवार से चल रहा है।
धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांग लंबे समय से सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष रखी जा रही है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया
पुरानी नियमावली बहाल करने व पुराने पैटर्न के आधार पर परीक्षा कराने की मांग
गया है। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा, छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है। यदि सरकार युवाओं की आवाज को गंभीरता से नहीं लेती और पुरानी नियमावली तथा पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल नहीं करती है तो प्रतियोगी छात्र आंदोलन को और तेज करेंगे।
सपा से शिक्षक विधायक मानसिंह यादव ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है। छात्रों की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा।
