यूपीटीईटी -2026 : परिणाम में मिले प्रत्यावेदन की जांच कराएगा आयोग
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के परिणाम पर अभ्यर्थी लगातार सवाल उठा रहे थे। अभ्यर्थी आयोग में पहुंचकर प्रत्यावेदन भी दे रहे थे। अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने मंगलवार को पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है।
अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से बताया गया कि यूपीटीईटी-2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त को घोषित किया गया था। आयोग ने प्राप्त प्रत्यावेदनों के त्वरित समाधान के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति प्राप्त प्रत्यावेदनों के सभी पहलुओं का परीक्षण कर आख्या आयोग के समक्ष शीघ्र उपलब्ध कराएगी।
प्राप्त आख्या के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग से पत्राचार के इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग की आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा सकता है।
दरअसल, टीईटी में शामिल अभ्यर्थी सोमवार और मंगलवार को
चयन आयोग के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरने की अगुवाई करने वाले पंकज पांडेय व रजत सिंह का कहना है कि हम लोग रिजेक्टेड ओएमआर की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।
