जीवेंद्र बने मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के उप निदेशक
लखनऊ। उप्र शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह क के अधिकारी जीवेन्द्र सिंह ऐरी का तबादला किया गया है। अभी वे राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में वरिष्ठ विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें मध्याह्न भोजन प्राधिकरण का उप निदेशक बनाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लालमणि यादव की ओर से उनका तबादला आदेश जारी कर दिया गया है
