टीईटी प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए कर सकेंगे आवेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के जारी प्रमाण पत्रों में सुधार कर नवीन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रमाण पत्र में आवश्यक संशोधन के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक ttps://certificates.upessc. org/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संशोधित प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए संशोधन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रमाण पत्र में एक बार संशोधन किए जाने के बाद अभ्यर्थी को दोबारा संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।
