बोर्ड परीक्षा-2027 के केंद्र निर्धारण की समय-सारणी में आंशिक संशोधन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड-2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति की आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची 27 नवंबर को पोर्टल पर अपलोड करेगी।
अभी तक इसकी अंतिम तिथि 29 अक्तूबर थी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से बताया गया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। संशोधित समय-सारणी के अनुसार, विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय
समिति की उपस्थिति सहित आधारभूत सूचनाओं को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड/अपडेट करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तय की गई है।
इसी तरह डिबार/मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालयों की सूची पोर्टल पर प्रदर्शित करने की तिथि 23 अक्तूबर कर दी गई है। जबकि पूर्व तिथि 23 सितंबर थी। ऑनलाइन चयनित केंद्र सूची पर छात्र/अभिभावक/प्रधानाचार्य/प्रबं धक से आपत्तियां/शिकायतें
पोर्टल पर प्राप्त करने की अंतिम तिथि अब 28 अक्तूबर है।
प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर निस्तारण करके जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति सहित परिषद की वेबसाइट पर अग्रसारित करने की तिथि 6 नवंबर है।
जनपदीय समिति से अनुमोदित सूची को अपलोड करने की तिथि अब 16 नवंबर है। परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करेगी और अंतिम 27 नवंबर को सूची अपलोड करेगी।
