अमेठी में भारी बारिश की चेतावनी: कल 26 सितंबर को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे
अमेठी। मौसम विभाग द्वारा जनपद अमेठी में अत्यधिक वर्षा, चक्रवाती तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है।
इस आदेश के अनुसार, जनपद के सभी बोर्डों (बेसिक शिक्षा परिषद, यू.पी. बोर्ड, सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई., संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड) द्वारा संचालित स्कूलों में दिनांक 26 सितम्बर 2026 (शनिवार) को कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने सभी विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
