महराजगंज में भारी बारिश के चलते कल (26 सितंबर) सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
महराजगंज (उत्तर प्रदेश):
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही भारी बारिश व खराब मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, महराजगंज जिले के सभी विद्यालय कल यानी 26 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे।

यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्डों के स्कूल शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।