भारी बारिश के चलते सिद्धार्थनगर में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल
सिद्धार्थनगर।
जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार जिले के सभी स्कूलों में कल 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार जिले के सभी स्कूलों में कल 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शैलेश कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियम जिले में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। इसमें समस्त परिषदीय स्कूल, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के सभी संस्थान शामिल हैं।
आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी विद्यालय इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि किसी संस्थान द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे।
