|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

इविवि अध्यापकों के कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर रोक

 

इविवि अध्यापकों के कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर रोक



प्रयागराज । इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के कोचिंग संस्थानों और निजी ट्यूशन देने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इविवि के रजिस्ट्रार की ओर से 31 जुलाई को जारी नोटिस के अनुसार विश्वविद्यालय तथा उसके संघटक महाविद्यालयों का कोई भी शिक्षक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी निजी कोचिंग संस्थान में अध्यापन अथवा निजी ट्यूशन से जुड़ी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेगा। यह प्रतिबंध ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर समान रूप से लागू होगा।







जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, केंद्रों के निदेशक और समन्वयक अपने-अपने विभागों एवं केंद्रों के शिक्षकों से इस संबंध में संयुक्त शपथपत्र (अंडरटेकिंग) लेकर कुलसचिव कार्यालय में जमा करेंगे। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के सभी संघटक महाविद्यालयों के प्राचार्य भी अपने यहां कार्यरत शिक्षकों का संयुक्त शपथपत्र डीन, कॉलेज डेवलपमेंट के माध्यम से कुलसचिव कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से शिक्षकों की शैक्षणिक जवाबदेही और संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा हितों के टकराव की स्थिति से बचा जा सकेगा।








ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join