|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

पीएफ की रकम अब 48 घंटे में मिलेगी,ब्याज दर बढ़ाने पर अभी फैसला नहीं

 

पीएफ की रकम अब 48 घंटे में मिलेगी,ब्याज दर बढ़ाने पर अभी फैसला नहीं



नई दिल्ली, । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ निकासी में बड़ी राहत देने जा रहा है। संगठन का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद नए पीएफ निकासी दावों का निपटारा उसी दिन या अधिकतम 24 से 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ईपीएफओ जल्द ही यूपीआई के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ की राशि भेजने की सुविधा शुरू कर देगा।








ईपीएफओ के अनुसार, नई व्यवस्था में करीब 90% दावों का स्वत: निपटारा हो रहा है। इससे सदस्यों को क्लेम के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी तक ईपीएफओ में ऑनलाइन दावे, केवाईसी पूरी होने के बाद सामान्य तौर पर सात से दस कार्य दिवस में निपटाए जाते हैं। नई व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को जरूरत के समय पीएफ की राशि जल्दी मिल सकेगी। अब सदस्यों को बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ नियोक्ताओं (कंपनियों) के लिए अनुपालन प्रक्रिया भी आसान बनाने पर काम कर रहा है। इसके लिए जल्द ही कई सुधार लागू किए जाएंगे, जिससे ईपीएफओ के साथ कंपनियों की प्रक्रिया सरल होगी। इसी के साथ ईपीएफओ जल्द ही भीम ऐप के जरिए क्लेम का पैसा भेजने की शुरुआत करने जा रहा है।

इसका मतलब यह है कि आपका पीएफ का पैसा सीधे आपके उस बैंक खाते में ट्रांसफर होगा जो आपके यूपीआई से जुड़ा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले एक महीने के अंदर यह नई व्यवस्था पूरी तरह काम करने लगेगा इससे पैसों का लेन-देन और भी तेज और पारदर्शी हो जाएगा।


पीएफ पर मौजूदा 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बढ़ाने की संभावना के सवाल पर संगठन का कहना है कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। संगठन के मुताबिक, 3 जुलाई तक 34 करोड़ से अधिक सदस्य खातों में 8.25 प्रतिशत की दर से करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये ब्याज एक साथ जमा किया गया, जो ईपीएफओ की बड़ी उपलब्धि है।




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join