|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

शिकंजा: परिषदीय विद्यालयों में योग शिक्षक फर्जी भर्ती में हुई पहली गिरफ्तारी

 शिकंजा: परिषदीय विद्यालयों में योग शिक्षक फर्जी भर्ती में हुई पहली गिरफ्तारी


आजमगढ़, ।योग शिक्षकों की भर्ती के नाम पर हुए फर्जीवाड़े और दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में रविवार को पहली गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किए हैं। वहीं, मुख्य आरोपी एनजीओ संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की गई है।


जिले के परिषदीय विद्यालयों में योग शिक्षकों की भर्ती के नाम पर 118 अभ्यर्थियों से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई थी। पीड़ितों में से 17 अभ्यर्थियों ने जिले में तहरीर दी है। आरोप है कि इन अभ्यर्थियों से नियुक्ति के नाम पर प्रति अभ्यर्थी करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए। वर्ष 2025 में हुए इस फर्जीवाड़े में अभ्यर्थियों की तहरीर के बावजूद पुलिस ने एक वर्ष तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस मामले का खुलासा करते हुए अभियान चलाया तो पुलिस हरकत में आई। मामले में संबंधित कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली की एनजीओ मेक्स आइडिया मेडिटेशन के संचालक गणेश उपाध्याय समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को एक आरोपी रितेश वर्मा को मुबारकपुर रोडवेज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की एनजीओ मैक्स आइडिया के संचालक गणेश उपाध्याय ने रितेश को जिला कोऑर्डिनेटर बनाया था। आरोप है कि पीड़ित अभ्यर्थियों से रितेश ने पैसे लिए थे। आरोपी के पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र तथा अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए।


रितेश करता था वसूली

पूछताछ में रितेश ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर योग प्रशिक्षित अभ्यर्थियों से रुपये वसूलता था और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर उन्हें सौंप देता था। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी और एनजीओ संचालक गणेश उपाध्याय फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।


मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अफसरों पर भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

योग शिक्षकों की भर्ती के नाम पर हुए फर्जीवाड़े और ठगी के मामले में पुलिस ने जिलाधिकारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सठियांव के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भेजी है। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी गणेश उपाध्याय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी, सठियांव से शिक्षकों की तैनाती के लिए पत्र जारी कराया था।


क्या है मामला

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र सठियांव में पिछले वर्ष सरकारी स्कूलों और एक एनजीओ में योग शिक्षक की भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया था। मुबारकपुर के पुरानी बस्ती रोडवेज मोहल्ला निवासी सुजाता जायसवाल ने मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता तथा उनके अन्य साथियों ने परिषदीय स्कूलों और एक एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति अभ्यर्थी 1.35 लाख रुपये वसूले। आरोप है कि दिल्ली स्थित मैक्स आइडिया नामक संस्था के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर अभ्यर्थियों को सौंप दिए गए। इस मामले में 15 से अधिक अभ्यर्थियों ने पुलिस को तहरीर दी है।





ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join