|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

बेसिक शिक्षा विभाग सोशल मीडिया पर देगा नकारात्मक खबरों का जवाब

 बेसिक शिक्षा विभाग सोशल मीडिया पर देगा नकारात्मक खबरों का जवाब


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग बदलते दौर में अब सोशल मीडिया पर भी अपनी पहुंच बढ़ाएगा। विभाग अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के चारों अकाउंट एक्स, फेसबुक, यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर 7.5 लाख फॉलोअर्स बनाएगा। इनसे विभाग के प्रति नकारात्मक खबरों का जवाब दिया जाएगा। विभाग की हाल ही में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोशल मीडिया रणनीति व डिजिटल कम्युनिकेशन की आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी कार्यवृत्त में कहा गया है कि सोशल मीडिया टीम विभाग से संबंधित नकारात्मक, भ्रामक खबरों, पोस्ट को चिह्नित कर उनका विश्लेषण करते हुए तत्काल काउंटर करेगी। एससीईआरटी द्वारा उद्गम के तहत मिले वीडियो का भी सोशल मीडिया पर प्रयोग होगा। वीडियो से रील, शॉर्ट वीडियो, अन्य सोशल मीडिया कंटेंट तैयार कर नियमित रूप से सभी प्लेटफार्म पर पोस्ट की जाएंगी। हर जिले के एक एसआरजी को नोडल नामित करते हुए एक वाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा। 






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join