|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

होमगार्ड भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा में गैरहाजिर रहने पर सिर्फ एक मौका

 होमगार्ड भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा में गैरहाजिर रहने पर सिर्फ एक मौका


लखनऊ। प्रदेश के करीब 40 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जल्द होगी। बीती 13 अगस्त से जारी अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा की निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल एक अवसर मिलेगा।



 





उसे अनुपस्थित रहने के स्पष्ट कारणों का प्रत्यावेदन समिति को देना होगा। समिति उसे एक अतिरिक्त अवसर दे सकती है, लेकिन अंतिम तिथि या आरक्षित दिन के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक


शारीरिक दक्षता परीक्षा का जल्द होगा आयोजन


परीक्षा के दौरान स्टेरॉयड या नशीले पदार्थ का सेवन करने पर अभ्यर्थन निरस्त होगा। परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला के लिए 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। परीक्षा समिति द्वारा कराई जाएगी। इसमें जिला मजिस्ट्रेट, सीएमओ और पुलिस उपाधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी होंगे। प्रवेश पत्र http://appbpb. gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को वैध मूल पहचान पत्र (ई-आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) और मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। 




ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join