68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ स्थित राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया की राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी में माना जाए और 68,500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देते हुए पूर्णांक 150 में 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित करा कर परिणाम घोषित किया जाए और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसी भी आरक्षित वर्ग के साथ आरक्षण के मामले पर कोई भेद भाव नहीं होने देगा। इस मामले पर जल्द ही केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी से वार्ता करेंगे। इस दौरान आशुतोष वर्मा, अखिल यादव, नवीन चौधरी रहे।
