|
खबरों के लिए Follow करें Primary Ka Master चैनल

Full width home advertisement

ADVERTISEMENT

Post Page Advertisement [Top]

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें शिक्षकों को मिलेगा सीखो-सिखाओ अवॉर्ड

 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें शिक्षकों को मिलेगा सीखो-सिखाओ अवॉर्ड



लखनऊ। सरकारी शिक्षकों को सीखो सिखाओ अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) की ओर से सभी 75 जिलों में शिक्षक पुरस्कार, विद्यालय पुरस्कार, ग्राम पंचायत पुरस्कार, बीआरसी पुरस्कार और बालिका शिक्षा पुरस्कार दिया जाएगा।


सीखो सिखाओ फाउंडेशन की संस्थापक अनुपमा डालमिया ने बताया कि पहली चार श्रेणियों के पुरस्कार सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली के मुख्य स्तंभों में उत्कृष्टता की पहचान कराएंगे, राज्य स्तरीय बालिका शिक्षा पुरस्कार उस शिक्षक को मिलेगा जो शिक्षित और सशक्त बालिका के दृष्टिकोण को सर्वोत्तम रूप से प्रस्तुत करता है। स्टेट प्लेबुक भी तैयार होगी। डालमिया भारत फाउंडेशन के सीईओ अशोक गुप्ता ने कहा, सीखो सिखाओ अवॉर्ड्स उन लोगों और अभ्यासों पर ध्यान






केंद्रित करते हैं जो पूरे उत्तर प्रदेश में इस बदलाव को गति दे रहे हैं।


ऐसे करना होगा आवेदनसीखो सिखाओ अवॉर्ड्स 2026 के लिए आवेदन 21 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन www.seekhosikhao.org पर सबमिट किए जा सकते हैं। नामांकनों का मूल्यांकन चार भौगोलिक क्षेत्रों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रत्येक क्षेत्र से प्रति श्रेणी एक विजेता और एक उपविजेता का चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय 'बालिका शिक्षा पुरस्कार' के साथ मिलकर, यह पहला संस्करण पूरे राज्य से 17 विजेताओं और 16 उपविजेताओं को सम्मानित करेगा। पहले सीखो सिखाओ अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा 26 नवंबर संविधान दिवस पर लखनऊ में होगी।






ADVERTISEMENT
Share:

Bottom Ad [Post Page]

IMPORTANT NOTICE
⚠️ इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरों को पढ़ने के बाद कृपया संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी त्रुटि के लिए वेबसाइट प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
Primary Ka Master, Primary Ka Master News, UP Basic Shiksha News, Basic Shiksha Khabar, UPTET News, Super TET News, Teacher News, Shikshamitra News, Basic Shiksha Parishad, UP Education News, Sarkari Result, Teacher Recruitment, UP Teacher Vacancy, CTET News, D.El.Ed News, TET News, UPPSC News, Government Jobs, Sarkari Naukri, Latest Education News, UP School News, Basic Education Department News
Facebook WhatsApp Telegram Twitter Copy Share
WhatsApp Group Join