रक्षाबंधन : महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश जारी
लखनऊ। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं और उनके साथ
एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का शासन ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। विशेष सचिव उमा द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया गया है कि निगम की सभी बसों में महिलाओं को उनके एक सहयात्री के साथ 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने निगम को इस बाबत आवश्यक कार्यवाही एवं प्रबंध करने का निर्देश दिया है।
