सोना 2700 रुपये चढ़ा चांदी 3500 रुपये सस्ती
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे कारोबारी सत्र भी जारी रहा। ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली सराफा में मंगलवार को सोना 2,700 रुपये उछलकर 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। उधर, लगातार तीन सत्र की तेजी के बाद चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिली। भाव 3,500 रुपये टूटकर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को यह 2,53,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।